{"_id":"5abd18384f1c1bc7618b45df","slug":"111522341944-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटा, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पीटा, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी आबिद ई-रिक्शा चलाता है। बुधवार रात मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने ई-रिक्शा किराए पर ली। आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद किराए को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। बाद में आबिद घर आ गया। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने घर आकर हमला कर दिया तथा आबिद को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बाहर रेफर कर दिया गया। घायल के परिजनों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। उधर बृहस्पतिवार को पीड़ित के परिजन कोतवाली में पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पति पर मारपीट का आरोप
शामली। दिल्ली निवासी एक महिला की शादी नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ 20 साल पूर्व हुई थी। आरोप है कि महिला को उसके ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते है तथा मारपीट करते है। बृहस्पतिवार को महिला कोतवाली में पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया।