{"_id":"5a5a53354f1c1bfa408b4ac7","slug":"111515868981-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण को अगवा करने की कोशिश
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
कस्बा थानाभवन के नई घास मंडी से व्यक्ति को कुछ लोग जबरन स्कार्पियो में डालकर ले जाने को कोशिश करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कार्पियो सवार छह लोगों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है।
गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर निवासी गिंदरफ पुत्र रामरतन शनिवार दोपहर थानाभवन की नई घास मंडी पहुंचा। इसी दौरान स्कार्पियो सवार छह लोगों ने गिंदरफ को जबरन कार में डालकर ले जाने की कोशिश की। शोरशराबा होने पर भीड़ एकत्र हो गई। ृसूचना दिए जाने पर थानाभवन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। गिंदरफ तथा स्कार्पियो सवार लोगों को पुलिस थाने ले आई। पूछताछ में मालूम चला कि गिंदरफ के बेेटे सूरज के खिलाफ तीन माह पूर्व खतौली के गांव शीतलपुर निवासी युवती का बहला फुसलाकर अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उस मामले में सूरज के परिचित कस्बा ऊन निवासी राजेंद्र के पुत्र अंकुश और जसवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पुुलिस ने युवती को भी बरामद कर लिया था, लेकिन सूरज का पता नहीं चल सका। मामले में समझौते के लिए राजेंद्र पक्ष के लोग सूरज को तलाशने में लगे थे। इसी के चलते वह सूरज के पिता को उठाकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। शाम तक पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ करने में लगी रही। मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
संदिग्ध हालत में युवक की मौत
थानाभवन। क्षेत्र के गांव मसावी में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शनिवार सुबह उसने जहरीले पदार्थ खा लिया था। परिवार के लोग उसे थानाभवन स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार का कहना है कि इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।