{"_id":"5a4148d34f1c1b09788b4d3c","slug":"111514227923-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के बदमाशों ने लूटा था प्लास्टिक दाने से भरा ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा के बदमाशों ने लूटा था प्लास्टिक दाने से भरा ट्रक
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
शामली।
कार सवार बदमाशों द्वारा अंजाम दी गई ट्रक लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके पास से ट्रक तथा एक लाख रुपये बरामद कर लिए। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।
12 दिसंबर को हनीफ पुत्र अकबर निवासी इस्लामनगर उधम सिंह नगर उत्तराखंड अपने साथी के साथ पानीपत से ट्रक लेकर उत्तराखंड जा रहा था। ट्रक में 16 लाख की कीमत का प्लास्टिक दाना भरा हुआ था। बुटराड़ा अड्डे के कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसका ट्रक लूट लिया था। मामले में बाबरी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था और इसकी जांच शुरू कर दी थी। रविवार रात पुलिस पुलिस ने फतेहपुर मोड़ के पास से ट्रक लूट में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए माल में से एक लाख रुपये और ट्रक बरामद कर लिया। तीनों के पास से पुलिस ने तमंचे और सात कारतूस और एक कार बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार इस दौरान उनका एक साथी सुनील पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम मंदोरी थाना खरखौदा जनपद सोनीपत हरियाणा मौके से फरार हो गया है। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम रविंद्र उर्फ काला पुत्र बलबीर निवासी गांव बहरा खुर्द थाना सदर जींद हरियाणा, कर्मवीर पुत्र ओमप्रकाश निवासी कबीर कालोनी थाना अरबन जनपद रोहतक हरियाणा, सुरेश पुत्र दिलबाग निवासी इंतलकला थाना सदर कोतवाली जींद हरियाणा। उधर, एसओ बाबरी संदीप बालियान ने कहा कि तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एक फरार हो गया है, उसको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।