{"_id":"594c14164f1c1b5e1b8b46e6","slug":"111498158102-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने पकड़े रेत से भरे ओवरलोड़ वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम ने पकड़े रेत से भरे ओवरलोड़ वाहन
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने पकड़े रेत से लदे तीन ट्रक
ऊन (शामली)। यमुना नदी से खनन कर लाए जा रहे रेत से लदे तीन ट्रकों को एसडीएम ऊन ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। ट्रक चालकों ने रायल्टी की पर्ची दिखाई। जांच कराकर एक ट्रक को छोड़ दिया, जबकि दो ट्रकों को ओवरलोडिंग के आरोप में सीज कर दिया गया।
बृहस्पतिवार की सुबह एसडीएम मंशाराम ऊन- झिंझाना मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान यमुना नदी की तरफ से आए रेत से लदे तीन ट्रकों को पकड़ लिया गया। एक ट्रक को कागजात सही पाए जाने पर छोड़ दिया गया, जबकि दो ट्रकों को ऊन चौकी पर लाकर खड़ा करा दिया। ट्रक चालकों ने रेत की बाबत खनन संबंधी रायल्टी की पर्ची दिखाई, लेकिन उनमें ओवरलोड रेत लदा हुआ था। इसके चलते एआरटीओ मोहम्मद कय्यूम ने मौके पर पहुंचकर दोनों ट्रकों को ओवरलोडिंग के आरोप सीज कर दिया।