फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गोभी की फसल पर छिड़क दिया जहरीला पदार्थ

गोभी की फसल पर छिड़क दिया जहरीला पदार्थ

Sat, 10 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
गोभी की फसल पर छिड़क दिया जहरीला पदार्थ
फसल पर छिड़का जहरीला पदार्थ
विज्ञापन

कैराना। मोहम्मदपुर राई निवासी महबूब, यूसुफ, दानिश, आरिफ, मतलूब, नसीम, अब्दुल रहमान ने कोतवाली में बताया कि उन्होंने लगभग 20 बीघा जमीन पर गोभी की नई पौध लगा रखी थी। 20 बीघा जमीन पर गोभी की तैयार फसल खड़ी थी। रात में अज्ञात लोगों ने उनकी गोभी की फसल और पौध पर कोई जहरीला रसायन छिड़क दिया। सुबह जब वे अपने-अपने खेतों पर पहुंचे तो फसल और पौध नष्ट हो चुकी थी। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


घर से लापता हुई विवाहिता बरामद
कैराना। 28 अप्रैल को क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती की कैराना की सत्यम कॉलोनी निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। 22 मई की रात नव विवाहिता अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। विवाहिता के पति ने कोतवाली में जंधेड़ी निवासी पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी पत्नी घर में रखे 4100 रुपये, सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई। मामले के विवेचक एसआई नरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह नव विवाहिता को शामली बस स्टैंड से बरामद कर लिया गया। उपजिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में विवाहिता के बयान दर्ज कराए। विवाहिता ने पति के यहां जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उसे मायके भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed