फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खेत में पड़ा मिला किसान का शव

खेत में पड़ा मिला किसान का शव

Sun, 14 Oct 2018 11:30 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खेत में पड़ा मिला किसान का शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झिंझाना। दवाई लेने अस्पताल गए किसान का शव खेत में पड़ा मिला। मृतक के बेटे ने एक युवक पर हत्या करने का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी नवाब (58) शनिवार शाम बाइक से मेरठ-करनाल हाईवे पर झिंझाना के गाड़ीवाला स्थित नर्सिंगहोम से दवा लेने गया था। रात तक वह घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजन चिंतित हुए तथा नवाब को तलाशने में जुट गए। देर रात झिंझाना क्षेत्र के गांव केरटू निवासी अब्दुल ने नवाब के बेटे सरवर को कॉल करके बताया कि तुम्हारा पिता हौदसंगपुर और ताना गांव के जंगल के बीच पड़ा है। इसके बाद सरवर ने अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर तलाश कराई, तो गन्ने के खेत के पास नवाब की बाइक खड़ी मिली। वहीं एक खेत में नवाब का शव मिला। इसके बाद सरवर ने झिंझाना थाना पुलिस को सूचना दी। झिंझाना थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि नवाब के पुत्र सरवर ने तहरीर देकर गांव केरटू निवासी अब्दुल पर हत्या करने का शक जताया है। अभी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, क्योंकि उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नवाब की मृत्यु का सही कारण पता चलेगा। सरवर की तरफ से दी गई तहरीर पर केरटू निवासी अब्दुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी अब्दुल को तलाश किया जा रहा है।
महत्वपूर्ण
- दवा लेने नर्सिंगहोम गया था, रात तक घर नहीं लौटा
- मृतक के बेटे ने एक युवक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed