फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हमले के मामले में दो युवकों से पूछताछ

हमले के मामले में दो युवकों से पूछताछ

Fri, 14 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
हमले के मामले में दो युवकों से पूछताछ
हमले के मामले में दो युवकों से पूछताछ
विज्ञापन

बाबरी। स्कूल बस के चालक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए पकड़ लिया। उधर, युवकों को छुड़ाने के लिए परिजन और अन्य लोग सक्रिय हो गए, लेकिन पुलिस ने युवकों को छोड़ने से इंकार कर दिया।

27 अगस्त को बनत के पास स्थित महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल की बस का चालक सन्नी बच्चों को छोड़ने के लिए जा रहा था, तभी बाबरी थाना क्षेत्र में गांव भनेड़ा जट के पास कुछ युवकों ने बस रोक कर हमला कर दिया था। विरोध करने पर गोली मारकर सन्नी को घायल कर दिया था। तीन दिन पूर्व ही सन्नी के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी और हमलावरों की पहचान कर गांव करौदा हाथी निवासी दो युवकों के नाम भी बताए थे। इसी के चलते पुलिस ने दोनों युवकों को पूछताछ के लिए पकड़ा और थाने ले आई। बृहस्पतिवार दोपहर युवकों के परिजन अन्य जिम्मेदार लोगों के साथ बाबरी थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस से कहा कि बस चालक पर हमले में युवकों का नाम बेवजह घसीटा जा रहा है, जबकि वारदात में इनका हाथ नहीं रहा। बाबरी थाना अध्यक्ष देव सिंह रावत ने युवकों को छोड़ने से इंकार कर दिया। इसके बाद लोग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed