फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नशीले पदार्थ के साथ दो युवक दबोचे

नशीले पदार्थ के साथ दो युवक दबोचे

Mon, 20 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
नशीले पदार्थ के साथ दो युवक दबोचे
नशीले पदार्थ के साथ दो युवक दबोचे
विज्ञापन

झिंझाना।
पुलिस ने गश्त के दौरान टपराना बाईपास के निकट संदिग्ध अवस्था में खड़े दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों के पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
रविवार रात झिंझाना थाने के एसएसआई रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। गांव टपराना में बाईपास पर संदिग्ध अवस्था में खड़े फिरोज खान निवासी टपराना और अब्दुल कादिर निवासी जिजौला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 27 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

आतंकित कर युवक से लूट
झिंझाना। युवक से तीन बदमाशों ने आतंकित करके नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने अज्ञात में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव पटनी परतापुर निवासी मीरहसन ने बताया कि सोमवार को वह अपने भतीजे शाहिद को करनाल हाईवे पर चिकित्सक के यहां से दवाई दिलाने गया था। रास्ते में तीन बदमाशों ने उसके भतीजे शाहिद से आतंकित करके 25 हजार रुपये नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि घटना संदिग्ध है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed