फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दिल्ली पुलिस की स्पेशल क्राइम सेल ने कैराना में बिछ़ाया जाल, सौदागरों पर नजर

दिल्ली पुलिस की स्पेशल क्राइम सेल ने कैराना में बिछ़ाया जाल, सौदागरों पर नजर

Sun, 12 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल क्राइम सेल ने कैराना में बिछ़ाया जाल, सौदागरों पर नजर
कैराना। दिल्ली पुलिस की स्पेशल क्राइम सेल ने कैराना क्षेत्र में अपना डेरा जमा लिया है। स्पेशल सेल की टीम ने दूसरे दिन भी खादर के गांव दभेड़ीखुर्द सहित आसपास के कई गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी की, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व दिल्ली की स्पेशल अपराध शाखा ने कैराना क्षेत्र के ग्राम दभेड़ीखुर्द निवासी आसमोहम्मद और टपराना के अजीम को 50 पिस्टल, दो कारबाइन सहित भारी मात्रा में कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था। आसमोहम्मद ने पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। उसने अपने आका का नाम गांव का ही निवासी सरवर बताया था। इसके बाद से स्पेशल सेल की नजर दभेड़ीखुर्द के साथ-साथ खादर के कई गांवों पर गड़ गई है। शुक्रवार को कैराना पहुंची स्पेशल सेल की टीम ने शनिवार को भारी पुलिस बल के साथ दभेड़ीखुर्द में दबिश दी। टीम ने खादर के कई गांवों में भी आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की। घंटों चले इस अभियान में हालांकि स्पेशल सेल के साथ कुछ खास हाथ नहीं लगा। उधर, सूत्र बताते हैं कि दिल्ली स्पेशल टीम पूरे मामले में गोपनीय रूप से कार्रवाई करने में जुटी हुई है। बाकी सौदागरों की गिरफ्तारी के बाद ही सारी तस्वीर सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


कई बिंदुओं पर हो रही जांच
दिल्ली स्पेशल टीम ने हथियार सौदागरों की तह खंगालने के लिए कई बिंदुओं पर जांच कार्रवाई शुरू कर रखी है। टीम यह भी जांच कर रही है कि आस मोहम्मद कहां-कहां शिक्षा ग्रहण की। उसके करीबियों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस इसकी भी जांच में लगी है कि हथियारों की सप्लाई और तस्करी कर इन्होंने कितना रुपया कमाया है और कौन कौन सी संपत्ति अर्जित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed