फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अज्ञात पुलिस पर दर्ज कराई गई एफआईआर

अज्ञात पुलिस पर दर्ज कराई गई एफआईआर

Sun, 03 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात पुलिस पर दर्ज कराई गई एफआईआर
तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली।
हरियाणा के ट्रक चालक के साथ मारपीट करने ओर 40 हजार रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने पीआरवी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले की जांच एसपी की मॉनिटरिंग में हो रही है।
शुक्रवार को हरियाणा निवासी भगत सिंह आदर्शमंडी थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि वह कलक्ट्रेट के पास खड़ा हुआ था। इसी दौरान पीआरवी पर तैनात तीन पुलिसकर्मी उसके पास आए तथा उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान पुलिस की मारपीट में अधेड़ के कान का पर्दा फट गया था। इस मामले में भगत सिंह का एसपी के आदेश पर मेडिकल कराया गया था। इस मामले में देर रात एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। एसओ राजकुमार शर्मा का कहना है रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रुपये मांगने पर चलाई गोली
शामली। कांधला के मोहल्ला खैल निवासी रिहाना पत्नी नाजिम अपने परिजनों के साथ शनिवार को एसपी ऑफिस पर पहुंची। महिला ने आरोप है कि उसने पड़ोसी को दिया उधार वापस मांगा था। आरोप है कि आरोपियों ने उसके परिवार के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें महिला का पति बाल-बाल बच गया था। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed