फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चेन स्नेचर की निशानदेही पर शामली में हरियाणा पुलिस का छापा

चेन स्नेचर की निशानदेही पर शामली में हरियाणा पुलिस का छापा

Sun, 08 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
चेन स्नेचर की निशानदेही पर शामली में हरियाणा पुलिस का छापा
चेन लुटेरे की निशानदेही पर शामली में हरियाणा पुलिस का छापा
विज्ञापन

शामली।
करनाल से लूटी गई चेन बरामद करने के लिए करनाल क्राइम ब्रांच ने चेन स्नेचर की निशानदेही पर दबिश देकर एक स्वर्णकार को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने कोतवाली में आकर क्राइम ब्रांच के साथ अभद्रता भी की, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चली।

शनिवार को करनाल क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर शिवकुमार, एएसआई सुरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ शामली कोतवाली में आमद दर्ज कराई। चेन स्नेचर राकेश, निवासी खानपुर कला को साथ लेकर क्राइम ब्रांच ने कोतवाली पुलिस को साथ लेकर बड़ा बाजार में एक स्वर्णकार के यहां दबिश दी। हरियाणा पुलिस को देखकर बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस के साथ आए चेन स्नेचर ने उस स्वर्णकार को पहचान लिया, जिसको उसने सोने की चेन बेची थी, जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और कोतवाली में ले आई। हरियाणा पुलिस के पीछे कुछ व्यापारी भी कोतवाली में आ गए और करनाल क्राइम ब्रांच के साथ बहस करने लगे। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता भी की, लेकिन कोतवाली पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चली। एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया जिस चेन स्नेचर की निशानदेही पर दबिश दी गई, उसने करनाल में चेन स्नेचिंग की 18 वारदातों को अंजाम दिया है और उसके अनुसार उनमें से कई चेन उसने इस स्वर्णकार को बेची है। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक को हिरासत में लिया है और कार्रवाई की जाएगी। उधर, कोतवाली के इंस्पेक्टर बिजेंद्र यादव का कहना है कि हरियाणा पुलिस ने चेन स्नेचर को साथ लेकर दबिश दी और एक स्वर्णकार को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed