फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गोकशी की सूचना पर पुलिस ने मकान पर मारा छापा

गोकशी की सूचना पर पुलिस ने मकान पर मारा छापा

Mon, 25 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
गोकशी की सूचना पर पुलिस ने मकान पर मारा छापा
गोकशी की सूचना पर मकान पर मारा छापा
विज्ञापन

कैराना। गांव खुरगान में घर के अंदर गोकशी करने की सूचना पर पुलिस ने कटान से पहले छापामारी कर दो गोवंश को मुक्त करा दिया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही वध करने के उपकरण भी बरामद कर लिए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव खुरगान में मुंताज के मकान पर गोकशी करने की तैयारी चल रही है। सूचना पर पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर छापामारी की। पुलिस ने मकान के अंदर से एक गाय, एक बछड़ा बरामद करने के साथ ही वध करने के उपकरण दो छूरे, एक बुग्दा, एक कुल्हाडी तथा चार रस्से बरामद किए। पुलिस ने मौके से मकान मालिक मुंताज व शौकीन निवासी खुरगान व शाहनवाज निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि आरोपी गोवंश के कटान की पूरी तैयारी में थे। बाद में तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने मुक्त कराए गए बछड़े व गाय को गांव के ही एक ग्रामीण की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार
कैराना। रविवार दोपहर दो बजे पुलिस तीतरवाडा चुंगी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने वहां खड़े एक संदिग्ध युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी मौके से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के थैले से तीन किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलशाद उर्फ सादा पहलवान निवासी मोहल्ला छड़ियान बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed