{"_id":"59f6248b4f1c1bd0538ba11a","slug":"101509303435-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार के पैसे मांगने पर पीडित के साथ मारपीट, कटा कान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार के पैसे मांगने पर पीडित के साथ मारपीट, कटा कान
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन।
गांव मंटी हसनपुर निवासी मुकुल पुत्र सुभाष सैनी की नगर के ऊन रोड पर खाद की दुकान है। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि उसके हसनपुर निवासी प्रमोद पर उधार पैसे हैं। रविवार को वह उसके पास गया और पैसे मांगे। तो उसने पैसे लौटाने में आनाकानी की। जिसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। प्रमोद ने अपने साथी आशीष के साथ उस पर हमला कर दिया। जिससे पीड़ित का कान कट गया। घायल को थानाभवन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की।