फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवक से मारपीट कर रुपये लूटे

युवक से मारपीट कर रुपये लूटे

Mon, 11 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
युवक से मारपीट कर रुपये लूटे
युवक से मारपीट कर रुपये लूटे
विज्ञापन

कैराना। रविवार दोपहर दो बजे गांव भूरा निवासी समरयाब किसी काम से जा रहा था। इसी बीच रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने इस दौरान उससे 2700 रुपये भी लूट लिए। बाद में सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं, समरयाब ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेत से भरा अवैध डंपर पकड़ा
कैराना। रविवार सुबह पुलिस ने सूचना पर गांव मन्ना माजरा के पास एक रेत भरे डंपर को पकड़ लिया। पुलिस ने डंपर को सीज करके कोतवाली में खड़ा कर लिया, जबकि चालक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

पानी के विवाद में दो भाई भिड़े
कैराना। रविवार सुबह गांव अलीपुर निवासी दिलशाद की उसके ही सगे भाई प्रवेज के साथ खेत पर पानी चलाने को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों भाइयो को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके से लापता हुई महिला
कैराना। कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी हनीफ ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पत्नी से विवाद के चलते उसकी पत्नी दो बच्चों को साथ लेकर कैराना अपने मायके आ गई थी। दो बार वह अपनी पत्नी को लेने आया था, लेकिन दोनों ही बार पत्नी उसके साथ नहीं गई। शनिवार को जब वह तीसरी बार अपनी पत्नी को लेने अपनी ससुराल पहुंचा, तो वहा उसकी पत्नी व बच्चे नहीं मिले। ससुराल वालों ने भी उसे सही नहीं बताया। तहरीर में पीड़ित ने अपनी पत्नी व बच्चों को तलाश कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed