फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मुरादाबाद पुलिस ने चोरों की तलाश में दी दबिश

मुरादाबाद पुलिस ने चोरों की तलाश में दी दबिश

Fri, 07 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस ने चोरों की तलाश में दी दबिश
मुरादाबाद पुलिस ने चोरों की तलाश में दी दबिश
विज्ञापन

कैराना(शामली)। मोबाइल टावर से बैटरी चुराने वाले गिरोह के आरोपियों की तलाश में मुरादाबाद जनपद की पुलिस ने कैराना पहुंचकर दबिश दीं, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे, जिसके चलते टीम बैरंग लौट गई।
बृहस्पतिवार को मुरादाबाद जिले के थाना मूंडापांडे के एसआई योगराज सिंह अपनी टीम के साथ कैराना कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कस्बे के कई मोहल्लों में दबिश डाली। एसआई योगराज सिंह ने बताया कि तीन माह पूर्व उनके थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से बैट्री चोरी किए गये थे। उक्त मामले में आरोपियों की तलाश में कैराना में दबिश डाली गई, लेकिन कोई भी आरोपी नहीं मिल सका।
विज्ञापन

नशीले पदार्थ के साथ तस्कर दबोचा
कैराना। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात बरनावी और अकबरपुर सुन्हेटी मार्ग पर मुर्गी फार्म के पास खडे हुए एक युवक को पकड़ लिया। युवक के पास से थैले में तीन किलो मादक पदार्थ (डोडा) बरामद हुआ। बृहस्पतिवार को पुलिस ने बरनावी निवासी आरोपी फैय्याज को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed