फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   10 million of smuggled alcohol seized brought

तस्करी कर लाई गई 10 लाख की शराब पकड़ी

Thu, 25 Aug 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 25 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
10 million of smuggled alcohol seized brought
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। तमाम बंदिशों के बावजूद हरियाणा से शराब तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बुधवार को भी करनाल रोड स्थित बिड़ौली चेकपोस्ट पर 850 पेटी देशी शराब से लदा ट्रक पकड़ा गया। ट्रक चालक और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह जब झिंझाना थाना पुलिस बिड़ौली चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। करनाल की तरफ से आए दस टायरा ट्रक को चेकिंग के लिए रुकवाया गया। तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर प्लास्टिक की पेटियों के नीचे शराब की पेटियां लदी        मिलीं। पुलिस ने ट्रक चालक विनीत और उसके साथी दीपक निवासी बहरामपुर थाना खरखौदा (मेरठ) को हिरासत में ले लिया। शराब से लदे ट्रक को पुलिस झिंझाना थाने ले आई। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि ट्रक में देशी शराब की 850 पेटी बरामद हुई हैं। शराब हरियाणा मार्का है, जिसकी बाजार की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार ट्रक चालक विनीत और उसके साथी दीपक से पूछताछ करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। ट्रक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सच्चाई नहीं उगल पाए आरोपी 
हर बार की तरह बुधवार को भी शराब से लदे ट्रक के साथ पकड़े गए ट्रक चालक और उसके साथी से पुलिस सच्चाई नहीं उगलवा सकी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने सिर्फ यही बताया कि उन्हें करनाल में दो व्यक्ति मिले थे, जिन्होंने हमसे कहा कि यमुना बॉर्डर बिड़ौली चेकपोस्ट पार करके एक ढाबे पर ट्रक छोड़ आओ, जिसके बदले तुम्हें पांच पांच हजार रुपये मिलेंगे। आरोपियों ने शराब माफिया का नाम पुलिस को नहीं बताया। गौरतलब है कि पूर्व में भी जितनी बार तस्करी की शराब सहित वाहन पकड़े गए, तो चालक यही कहानी सुनाकर शराब माफिया की पहचान छिपा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed