फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   10 Laks extortion from traders sought

व्यापारी से मांगी 10 लाख रंगदारी

Fri, 04 Sep 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 04 Sep 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
कैराना/शामली। नगर में एक बार फिर से व्यापारी को रंगदारी की चिठ्ठी मिलने पर व्यापारियों में दहशत का माहौल है। बदमाशों ने एक व्यापारी को पत्र भेजकर 10 लाख की रंगदारी मांगी, जिस पर दहशत के चलते व्यापारी ने नगर से पलायन कर दिया। दो दिन से व्यापारी की दुकान बंद रहने से नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन



कैराना नगर में पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित एक व्यापारी की सेनेट्री की दुकान दो दिन से बंद है। उसके आसपास के व्यापारियों में चर्चा है कि उक्त व्यापारी के पास चार दिन पूर्व दुकान पर 10 लाख रुपये की रंगदारी की चिट्ठी आई थी। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि उसके बाद रंगदारी मांगने वाले का उसके पास फोन आया, जिससे दहशत में आकर व्यापारी परिवार सहित कैराना से पलायन कर गया।
विज्ञापन


दो दिन से बंद उसकी दुकान तथा मकान से परिवार सहित लापता होने की चर्चाओं का कारण पिछले वर्ष रंगदारी के चलते तीन व्यापारियों की हत्याओं के बाद कस्बे से पलायन होने लगा था। उधर, कैराना पुलिस ने इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर फन उठा रहा गिरोह
पूर्व में कैराना के दो व्यापारी भाइयों की रंगदारी न देने पर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर जिलेभर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। मामले में मुकीम काला गैंग के बदमाशों को पकड़ा गया था। कैराना क्षेत्र में व्यापारियों के साथ लूट और रंगदारी की धमकी मिल रही हैं।


 फिर से व्यापारी को रंगदारी की धमकी मिलने से लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि मुकीम काला गैंग लगातार वारदातें कर रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ रखे बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed