{"_id":"69e67e707546dc5b7a05139f","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-smrt1048-163768-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से छह लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से छह लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनत। बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से छह लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने एसपी से आरोपी के विरुद्ध शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव मादलपुर निवासी रोनित कुमार ने सोमवार को एसपी एनपी सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह इंटर पास है और घरों में मजदूरी पर रंगाई पुताई का कार्य करता है। पीड़ित का कहना है कि दो साल पहले उसकी मुलकात जिला बागपत के बड़ौत क्षेत्र के गांव नंगला जाफराबाद निवासी व्यक्ति से हुई थी। उसने उसे बैंक में पक्की नौकरी लगवाने की बात कही। उसने कहा कि छह लाख 50 हजार रुपये में उसकी नौकरी लग जाएगी। उसने आरोपी की बातों पर विश्वास किया और तीन-चार बार में उसे छह लाख रुपये दे दिए। पीड़िता का कहना है कि उसने कुछ रकम समूह लोन पर ली और कुछ ब्याज पर लेकर आरोपी को दी थी।
पीड़ित का कहना है कि उसकी नौकरी न लगने पर उसने आरोपी से अपने रुपये मांगे तो उसने देने से इन्कार कर दिया और धमकी देते हुए कहा कि उसके पास कोई रुपये नहीं हैं। संवाद