{"_id":"68e6aa0abb0f30f1290b4905","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-smrt1048-151245-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नकली पेंट बरामद, सप्लायर और चालक किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नकली पेंट बरामद, सप्लायर और चालक किए गिरफ्तार
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने पिकअप गाड़ी से ले जाए जा रहे ब्रांडेड कंपनी का नकली 26 बाल्टी पेंट बरामद किया है। पुलिस ने नकली पेंट सप्लाई करने वाले आरोपी और पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया। पेंट कंपनी के अधिकारी की तरफ से आरोपियों के विरुद्ध कॉपीराइट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पंजाब के मोहाली निवासी रचना कूपर ने शहर कोतवाली पुलिस को बताया कि वह मोहाली में पेंट बनाने वाली ब्रांडेड कंपनी में आईपी एनफोर्समेंट हेड कार्यरत है। उन्हें सूचना मिली कि जिला मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी निवासी सद्दाम अपने साथी हरवीर निवासी कुतुबपुर दताना थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर के साथ पिकअप गाड़ी में नकली पेंट लेकर बुढ़ाना से शामली की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को साथ लेकर सिंभालका पुल के नीचे खड़े हो गए।
इसी दौरान आई पिकअप गाड़ी को रोककर चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम हरबीर बताया और पिकअप में ब्रांडेड कंपनी के नाम वाला पेंट होना बताया। चालक ने बताया पिकअप में पीछे बैठा व्यक्ति पेंट को ले जा रहा है। वहीं व्यक्ति उसकी पिकअप को किराये पर लेकर आया है। पिकअप की जांच की गई तो उसमें बैठे व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम सद्दाम बताया। उसने पूछताछ में बताया कि पिकअप में नकली पेंट की 26 बाल्टियां हैं, जिन्हें वह बुढ़ाना स्थित अपनी दुकान से ला रहा था।
विज्ञापन
नकली पेंट को शामली व आसपास के जनपदों में सप्लाई करना था, जिससे उसे अच्छा मुनाफा हो जाता था। सद्दाम अपने पास पेंट संबंधी कोई बिल या दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने पेंट कंपनी की अधिकृत अधिकारी की तहरीर पर कॉपीराइट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।