{"_id":"68dd82fdad06a36d9c023d1d","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-smrt1048-150797-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सीने पर आई लव मोहम्मद लिखकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सीने पर आई लव मोहम्मद लिखकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शामली में सीने पर आई लव मोहम्मद लिखकर प्रदर्शन करता दिलशाद। स्रोत वीडियोग्रेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आई लव मोहम्मद को लेकर बरेली में पिछले सप्ताह हुई हिंसा के बाद अब शामली में गांव कुड़ाना निवासी दिलशाद ने अपनी छाती पर आई लव मोहम्मद लिखकर अर्धनग्न होकर अपने गांव और शहर में प्रदर्शन किया।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। इस मामले में नगरपालिका के सभासद निशिकांत संगल की तहरीर पर पुलिस ने धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गांव कुड़ाना निवासी दिलशाद ने अपनी छाती पर बड़े अक्षरों में आई लव मोहम्मद लिखा। उसने मंगलवार को गांव कुड़ाना में घूमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद शहर शामली में हाथ में तिरंगा लेकर घूमते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उसने रील के साथ वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रात में यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और उसकी तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
उधर, इस मामले में मोहल्ला धर्मपुरा निवासी नगरपालिका के वार्ड 23 के सभासद निशिकांत संगल ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गन्ना समिति के पास दिलशाद ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और हिंदू धर्म के प्रति आपत्तिजनक शब्द कहते हुए गाली गलौच की। सभासद ने कहा कि आरोपी के इस कृत्य से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने सभासद की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।