{"_id":"68d4490a8b6881653105fecc","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-smrt1048-150366-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दोनों में थी गहरी दाेस्ती, मरते दम तक रहे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दोनों में थी गहरी दाेस्ती, मरते दम तक रहे साथ
विज्ञापन
बाबरी। गांव बाबरी निवासी आदित्य और अन्नु आपस में चचेरे भाई थे। दोनों में गहरी दोस्ती थी और वे मरते दम तक भी साथ रहे। दोनों ने इंटर कॉलेज में एक साथ पढ़ाई की और एक ही कंपनी में काम करते थे। जिला मुजफ्फरनगर में खतौली क्षेत्र में सड़क हादसे में उनकी मौत होने पर परिजनों में गम है और गांव में शोक छाया हुआ है। शाम को दोनों के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
गांव बाबरी निवासी आदित्य पुत्र राजेंद्र व अन्नु पुत्र रिशिपाल उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के बहादराबाद में एक कंपनी में काम करते थे। दोनों मृतक युवक अविवाहित थे। दोनों चचेरे भाई थे और उनमें गहरी दोस्ती थी। दोनों की उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है। दोनों अक्सर साथ रहते थे और कहीं भी आना जाना होता था तो साथ ही आते-जाते थे। मंगलवार को आदित्य को अपने मामा के यहां किसी काम से मेरठ जाना था तो वहां भी दोनों साथ ही गए थे। दोनों युवकों के पिता कृषि मजदूरी का कार्य करते हैं। मृतक आदित्य दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है। अन्नु चार भाई बहनों में सबसे छोटा था।
बड़े तीन भाई बहनों की शादी हो चुकी है। उधर, शाम को दोनों युवकों के शव गांव में पहुंचे तो परिजन बिलख उठे। इस दौरान वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं।