फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: कथा में पांच महिलाओं से चेन स्नेचिंग

Thu, 25 Sep 2025 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
crime news
शामली। शहर की पॉश कमला काॅलोनी में प्रमुख उद्यमी आईआईए के पूर्व चेयरमैन अनुज गर्ग के आवास पर श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम के बाद खाना खाने के दौरान फिल्मी स्टाइल में उद्यमी की बहन और बुआ समेत पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन और लॉकेट स्नेचिंग कर लिए गए।
विज्ञापन

अधिकारियों, उद्यमियों व गण्यमान्य लोगों की भीड़ में हुई चेन स्नेचिंग की घटना से खलबली मच गई। उद्यमी की तरफ से शहर कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने संदिग्ध तीन महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

उद्यमी अनुज गर्ग के आवास पर मंगलवार रात को धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए। धार्मिक कार्यक्रम के बाद घर के बाहर ही भोजन की व्यवस्था की गई थी। खाना खाते समय उद्यमी की बहन ऋचा गर्ग, बुआ संतोष देवी निवासी सहारनपुर, कृष्णा गोयल निवासी शिवगंज मंडी, सुमन गुप्ता निवासी कमला कॉलोनी, सुषमा गोयल निवासी हनुमान रोड शामली के गले से सोने की चेन और लॉकेट चोरी हो गए। सबसे पहले सुमन गुप्ता को चेन और लाॅकेट चोरी होने की जानकारी मिली तो इसके बाद अन्य महिलाओं ने अपने पहने हुए जेवर चेक किए तो पांच महिलाओं के गले से चेन और लॉकेट चोरी होने की जानकारी मिली। चेन और लाॅकेट की कीमत छह लाख रुपये से अधिक की बताई गई है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह भी आए हुए थे। घटना की सूचना मलते ही रात में सीओ सिटी अमरदीप मौर्य व शहर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उद्यमी अनुज गर्ग ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। सीओ सिटी अमरदीप मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed