Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: टोल पर फिर हंगामा, कैशियर घायल

Sat, 27 Jun 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
crime news
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित पटनी परतापुर टोल प्लाजा पर लगातार दूसरे दिन भी विवाद और हंगामा हो गया। आरोप है कि कार सवार लोगों ने टोल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जबकि ईंट-पत्थर चलाकर टोल प्लाजा की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। घटना में एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर मैनेजर संदीप डागर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर एक कार टोल प्लाजा पर पहुंची। जब चालक से निर्धारित टोल शुल्क मांगा गया तो कार में सवार लोगों ने अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी पहले कार लेकर आगे बढ़ गए, लेकिन कुछ दूरी पर वाहन रोककर वापस लौट आए और कर्मचारियों से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

संदीप डागर का आरोप है कि कुछ ही देर में आरोपियों के समर्थन में अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर टोल कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान दो लोगों ने ईंट-पत्थर फेंके, जिनमें उनके सिर पर गंभीर चोट आई। हंगामे के दौरान टोल प्लाजा के गेट, मोटर, बाइक समेत अन्य संपत्ति में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया। जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद घायल कर्मचारी ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एएसपी सुमित का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed