{"_id":"6a1b2f8623e3544d9a0dd3e4","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-166548-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लेन-देन के विवाद में फल आढ़ती पर चाकू से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लेन-देन के विवाद में फल आढ़ती पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे में रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में फल आढ़ती पर चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया।
शनिवार सुबह फल आढ़ती मुशीर अपनी मोहल्ला खटीकान स्थित आढ़त से घर लौट रहा था। आरोप है कि मोहल्ला शाह मुबारिक आटा चक्की के पास पहले से मौजूद दो युवकों ने आढ़ती को रोककर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मुशीर घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
आरोपी मौके पर बाइक और चाकू छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से बाइक और चाकू कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
-- -- -- -