{"_id":"69444bcadb9ba172f40a9794","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-155819-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने वाले पर रासुका की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने वाले पर रासुका की मांग
विज्ञापन
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने को लेकर लोगों में गम के साथ गुस्से का माहौल है। इस मामले में ग्रामीणों व सामाजिक संस्थाओं ने पुलिस प्रशासन से राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मजबूत डाटा और साक्ष्य जुटाने का काम तेज कर दिया है। गांव गढ़ी दौलत निवासी फारुख ने अपनी पत्नी ताहिरा के बुर्का न पहनने को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान मौके पर पहुंची बेटी आफरीन व सहरीन की भी हत्या कर दी थी। आरोपी ने तीनों के शव आंगन में बनाए गए सात फुट गहरे गड्ढे में दबाकर ऊपर फर्श कर दिया था।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव व क्षेत्र के आरिफ, सरफराज, अकरम, फैजान, सुहेल, उमर अहमद, आमिर आदि ने उच्चाधिकारियों से आरोपी एनएसए के तहत कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।