{"_id":"68e02035f1004617cc0eaf5a","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-150925-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन
कांधला। गांव जसाला में गली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक जा पहुंचा। मारपीट में युवती सहित तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी सुरेश और अक्षय के मकान आमने-सामने हैं। आरोप है कि अक्षय पिछले कई दिनों से गली में अपनी गाड़ी खड़ी कर रहा था। इसी बात को लेकर सुरेश और अक्षय के बीच कहासुनी हो गई। उस समय मौजूद लोगों ने मामले को शांत करा दिया, लेकिन कुछ समय बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने आ गए।
मारपीट में सुरेश पक्ष से सुरेश और कुलदीप, जबकि अक्षय पक्ष से अक्षय व उसकी बहन सोनी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले हमलावर भाग निकले। घायलों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने के बाद थाने पहुंचकर कार्रवाई की तहरीर दी है।