फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: स्कूली बस की टक्कर से दो बाइक सवारों की माैत

Thu, 18 Sep 2025 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
crime news
छपरौली निवासी रोहित का फाइल फोटो ।
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर मुंडेट बाईपास के पास गलत दिशा से आ रही स्कूली बस ने बुधवार सुबह बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार लपराना गांव के सब्जी विक्रेता कन्हैया और उसके ममेरे भाई रोहित की मौत हो गई। हादसे के बाद एफडी पब्लिक स्कूल का चालक बस को छोड़कर भाग गया। मृतक की मां ने स्कूल बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

लपराना गांव की रहने वाली राजदुलारी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके दो बेटे हैं। उसका बड़ा बेटा 17 वर्षीय कन्हैया और भतीजा बागपत के छपरौली का 20 वर्षीय रोहित पुत्र राजबीर 17 सितंबर को सुबह करीब सात बजे गांव से जिला अस्पताल में मेरी बुखार की दवाई लेने लिए बाइक पर जा रहे थे। जब वे मेरठ-करनाल हाईवे पर मुंडेट गांव के पास पहुंचे तो सामने से तीव्र गति से गलत दिशा से ओवरटेक करते हुए आ रही गढ़ीपुख्ता की स्कूली बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही बेटे कन्हैया की मौत हो गई, जबकि भतीजे रोहित की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

राजदुलारी ने बताया कि दोनों गांव और आसपास क्षेत्र में सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा करते थे। पांच दिन पूर्व सब्जी की दुकान भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed