{"_id":"68cb0154d0d1c9ece3019265","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-149825-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पांच दिन बाद भी पटाखा फैक्टरी संचालकों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पांच दिन बाद भी पटाखा फैक्टरी संचालकों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कुड़ाना मार्ग पर पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी के संचालकों को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। बुधवार को पांचवें दिन भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। हालांकि, पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।
भाकियू अराजनीतिक दल के मंडल अध्यक्ष कुड़ाना निवासी दुष्यंत मलिक के पोल्ट्री फार्म में चार दिन पहले शनिवार को अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखों में आग लग गई थी। पुलिस को मौके पर जले हुए पटाखे और 12 कार्टून बने हुए पटाखे बरामद हुए थे। पुलिस ने दुष्यंत मलिक और पटाखा फैक्टरी संचालक भूरा और काला उर्फ आमिर निवासी गांव तिलपनी जिला बागपत के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी।
इस मामले में पुलिस टीम आरोपी संचालकों की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।