{"_id":"692601514a13bce52f0437b6","slug":"crime-mews-shamli-news-c-26-1-sal1002-154346-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: युवक के साथ शादी के नाम पर ठगी, पत्नी जेवर लेकर भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: युवक के साथ शादी के नाम पर ठगी, पत्नी जेवर लेकर भागी
विज्ञापन
शामली। शहर के आर्यपुरी के रहने वाले अर्चित गर्ग ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने शादी के लिए सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और हरियाणा के कुरुक्षेत्र के तीन लोगों से संपर्क किया था। तीनों ने उससे कहा कि वे दो लाख रुपये में उसकी शादी करा देंगे।
11 नवंबर को उसकी शादी कुरुक्षेत्र के तानेशर की एक युवती से करा दी गई। युवक ने बताया कि वह नौ दिन तक उसी के साथ रहा। इसके बाद 20 नवंबर को वह बाजार गया, लेकिन जब घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी घर से गायब थी और साथ में सोने के सभी जेवर भी लेकर चली गई।
अर्चित ने आरोप लगाया कि यह गिरोह शादी कराने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करते हैं। उससे रुपये लेने के बाद उसकी पत्नी को गायब करा दिया। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।