फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crime Control will be in aid of rickshaw drivers

क्राइम कंट्रोल में ली जाएगी रिक्शा चालकों की मदद

Mon, 02 Jan 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 02 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Crime Control will be in aid of rickshaw drivers
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला/कैराना। एसपी शामली डॉ. अजयपाल शर्मा के आदेश के पर रविवार को थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान ने कस्बे के ई-रिक्शा चालकों की बैठक थाने परिसर में ली। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान ने कहा कि सभी अपनेे वाहनों     पर 100 नंबर लिखवाने के साथ ही स्थानीय थाने का सरकारी    नंबर लिखवाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने किसी भी संदिग्ध आदमी के दिखने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की। कहा कि कोई भी वाहन चालक अपने वाहन की छत पर सवारी न बैठाएं। इसके बाद उन्होंने समझाया कि कोई भी वाहन चालक चौराहों पर जगह-जगह अपने वाहन न खड़ा करे। चौराहों पर वाहन खड़े करने से आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने आदेश का पालन न करने पर कार्रवाई  की चेतावनी दी है। उधर, कैराना में सीओ भूषण वर्मा एवं कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने रविवार को कोतवाली में दर्जनों ई रिक्शा चालकों और फेरी वालों के साथ बैठक की। इसमें सीओ और कोतवाली प्रभारी ने कहा कि ई रिक्शा चालक सवारियों की होड़ में सड़क पर जाम लगाने से बचें। साथ ही बच्चों से ई रिक्शा नहीं चलवाने को चेताया। उन्होंने कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण और जाम न लगने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed