{"_id":"654d330ffeb5838bcb0c15f8","slug":"cricketers-of-the-district-will-be-taken-to-international-level-praveen-kumar-shamli-news-c-26-1-smrt1056-11798-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के क्रिकेटरों को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया जाएगा : प्रवीण कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के क्रिकेटरों को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया जाएगा : प्रवीण कुमार
Fri, 10 Nov 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
होली चाइल्ड स्पोर्ट्स अकैडमी सिम्भालका में बोलिंग कैंप के दौरान खिलाड़ियों को बोलिंग के बार
- सिंभालका की होली चाइल्ड स्पोर्ट्स एकेडमी में बॉलिंग कैंप में पहुंचे थे क्रिकेटर प्रवीण कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। होली चाइल्ड स्पोर्ट्स एकेडमी सिंभालका में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने बॉलिंग कैंप में पहुंचकर खिलाड़ियों के साथ अभ्यास किया। उन्होंने क्रिकेटरों को टिप्स देते हुए कहा कि वह जनपद के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का कार्य करेंगे।
होली चाइल्ड स्पोर्ट्स अकादमी अध्यक्ष व सचिव संजीव तोमर व जबर सिंह खैवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने अकादमी पर बॉलिंग कैंप लिया। कैंप में 64 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें मीडियम पेसर विजय तोमर, अमन, कृष अफसर, शुभम तरार, मवन विकी, शुभम सैनी, अनुज को बॉलिंग टिप्स दिए। कैंप में बल्लेबाज विवेक सरोहा, शकील मलिक, अभिनव, हिमांशु, सचिन बादशाह आदि बल्लेबाजों को बल्लेबाजी के गुर सिखाए।
उन्होंने कहा कि अब हर महीने एक दिन के लिए वह आएंगे और शामली जिले के प्रत्येक खिलाड़ी को जिला स्तर से राज्य स्तर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर, कोच जितेंद्र मलिक, प्रधान संजीव कुमार, संजय प्रधान, आजाद चौधरी, गौरव राणा, हर्षित खैवाल, श्रेष्ठ तोमर, हरेंद्र चौधरी, ग्रंथ कुमार, शोभित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
- 11 को प्रतियोगिता
शामली। नगर के अंतरराष्ट्रीय पिंटू पहलवान अखाड़ा में 11 नवंबर को सीनियर बालक व बालिका जिला कुश्ती ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सुबह आठ बजे से शुरू की जाएगी। यह जानकारी कुश्ती कोच ने दी।