फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cricket coach dies in road accident

सड़क हादसे में क्रिकेट कोच का निधन

Fri, 25 Jun 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cricket coach dies in road accident
थानाभवन (शामली)। थानाभवन के टंकी चौक निवासी मयंक सैनी (23) पुत्र सुशील 24 जून को एक दवा कंपनी में इंटरव्यू देने रुड़की गया था। वह अपने दोस्त मनोज निवासी गांव कराली रामपुर मनिहारान के साथ बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे हरिद्वार रोड से होते हुए आदर्श नगर रुड़की जा रहा था। हरिद्वार रोड पर दुुर्घटना में दोनों घायल हो गए। चिकित्सकों ने मयंक को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनोज का देहरादून में उपचार चल रहा है। सुबह मयंक के शव का थानाभवन में अंतिम संस्कार किया गया। मयंक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी यूसुफ पठान द्वारा संचालित क्रिकेट एकेडमी पठान रोहिणी दिल्ली व सिरसा डेरा क्रिकेट एकेडमी सहित कैल्विन क्रिकेट एकेडमी नुकड़ से कोचिंग प्राप्त कर चुका था। मयंक ने विभिन्न टूर्नामेंट में भाग लेकर बल्लेबाजी के क्षेत्र में काफी नाम कमाया था। वर्तमान में वह अंबेहटा पीर सहारनपुर में क्रिकेट की कोचिंग दे रहा था।
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
जलालाबाद। कस्बे के मोहल्ला जामिन अली निवासी तौफीक खान सहारनपुर के तीतरो में अपनी ससुराल गया हुआ था। शुक्रवार को वह अफगान कला निवासी यूनुस खान के साथ बाइक से कच्ची गढ़ी जा रहा था। कच्ची गढ़ी बस स्टैंड पर तीतरों मार्ग पर जलालाबाद की ओर से सीमेंट से भरा ट्रक आ रहा था। ओवरटेक करते बाइक व ट्रक की भिड़ंत हो गई। जलालाबाद निवासी युवक बाइक से गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। तौफीक खान की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed