{"_id":"59fa1b3e4f1c1b70548ba593","slug":"crashing-era-youth-s-death-by-bike-slipping","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढा बना काल, बाइक फिसलने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढा बना काल, बाइक फिसलने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सूबे के मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद जिले में सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो सकी। सिस्टम की जंग लगी व्यवस्था के आगे किसी के जान का कोई मोल नहीं रह गया है इसी कड़ी में बुधवार रात झिंझाना से शामली लौट रहे युवक की बाइक का पहिया टिटौली के पास गड्ढे में चला गया, जिस कारण बाइक फिसलकर दूर जा गिरी। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से युवक की मौत हो गई।
युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के सदस्य यह कहते हुए फफक पड़े कि साहब जी कितनी लोगों की जान जाने के बाद सड़कों का गड्ढा भरा जाएगा।आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा खुर्द निवासी रविंद्र (40) शामली में बाइक शोरूम पर काम करता था। बुधवार रात करीब साढ़े छह बजे वह झिंझाना से शामली लौट रहा था।
मेरठ-करनाल हाईवे पर टिटौली के पास सड़क में हुए गड्ढे में रविंद्र की बाइक का पहिया चला गया, जिस कारण अनियंत्रित होकर बाइक फिसलकर गिर गई। बाइक सहित रविंद्र दूर तक घिसटता चला गया, जिस कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद मौके पर राहगीर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घायल रविंद्र को शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर रविंद्र के परिजन तथा अन्य ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए।
ग्रामीणों ने बताया कि रविंद्र के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। दोनों बेटे दिव्यांग है। रविंद्र ही परिवार की आजीविका चला रहा था। हादसे में रविंद्र की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, आदर्श मंडी थानाध्यक्ष भी सीएचसी पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना किया, लेकिन थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम कराना चाहिए। रात तक शव सीएचसी में ही रहा।