Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cracks in houses due to water leakage

पानी की लिकेज के कारण मकानो मे दरारे

Tue, 31 Dec 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cracks in houses due to water leakage
पानी की लिकेज के कारण मकानों में दरारें
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान में पालिका के पाइप लिकेज होने के कारण कई मकानों में दरारें आ गई हैं। मोहल्ले के लोगों ने पालिका प्रशासन से शिकायत करके समस्या के समाधान की मांग की है।

कसबे के मोहल्ला कानूनगोयान मे पिछले कई दिनों से पालिका प्रशासन के द्वारा पानी सप्लाई के लिए डाली गई पाइप लाइन लिकेज हो रही है। नतीजतन मोहल्लेवासी मास्टर सलेक, सुल्लाराम, सोनू के साथ ही कई लोगों के मकानों में दरारें आ गई हैं। मोहल्लेवासियों ने बताया कि कई बार मामले में पालिका प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नतीजतन मकानों में दरारें आ रही हैं। इस कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। मोहल्लेवासियों ने समस्या के समाधान की जिलाधिकारी से मांग की है। मामले में अधिशासी अधिकारी राजबली यादव ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना मिली है जल्द समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed