फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cousin scorched due to high tension power line

Shamli News: हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से चचेरे झुलसे

Wed, 21 Jun 2023 05:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Cousin scorched due to high tension power line
-खाली प्लाट में काफी नीचे लटक रही थी विद्यत लाइन
विज्ञापन

फोटो
झिंझाना। विद्युत निगम की लापरवाही के चलते चचेरे भाई बिजली के करंट से झुलस गए। अपनी दादी के साथ कस्बे में ही रिश्तेदार के यहां गए दोनों बालकों ने घर के बराबर में खाली पड़े प्लाट में खेलते समय नीचे लटकती 11 हजार विद्युत लाइन को छू लिया। इससे दोनों झुलस गए। इसी बीच बिजली चली गई, जिससे दोनों की जान बची।
कस्बे के मोहल्ला शेखा मैदान निवासी शाहदीन राणा का 15 वर्षीय पुत्र काशिफ व 8 वर्षीय भतीजा रहमान अपनी दादी के साथ मोहल्ला सालारा स्थित रिश्तेदार के यहां गए थे। दोनों बराबर के खाली पड़े प्लाट में खेल रहे थे। इसी प्लाट में 11 हजार की विद्युत लाइन के तार बिल्कुल नीचे होने से खेलते बालकों को करंट लग गया। इससे दोनों झुलस कर दूर जा गिरे। बताया गया कि इस दौरान बिजली चली गई। कुछ देर बाद दादी उन्हें तलाशने बाहर निकली तो दोनों बेहोशी की हालत में पड़े थे, जिन्हें देखते ही परिवार वालों की चींख निकल गई। परिजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

--------------
-हादसे के बाद पहुंची विद्युत टीम ने लाइन की ऊंची

मोहल्ले वासियों ने बताया कि नीचे लटकी 11 हजारी की विद्युत लाइन को ऊंचा उठाने के लिए कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन लाइन ऊंची नहीं की गई। हादसे के कुछ मिनट बाद ही विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो लाइन को कुछ ऊंचा कर दिया। समय रहते विद्युत विभाग अगर प्रार्थना पत्र पर गौर करता तो बड़ा हादसा होने से टाला जा सकता था। विद्युत निगम की लापरवाही से परिजनों के साथ ही मोहल्ले के लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed