{"_id":"694700c19c7d1980dd0440ab","slug":"court-news-shamli-news-c-26-1-sal1001-155937-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शारीरिक शोषण के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शारीरिक शोषण के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन
कैराना। महिला के साथ होटल में शारीरिक शोषण के आरोपी नदीम, निवासी मोहल्ला इदरीश बिहार, कांधला ने सिविल जज जूनियर डिविजन (एफटीसी) कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
14 सितंबर को नगर की एक महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका निकाह कांधला निवासी रिजवान के साथ हुआ था। पति से विवाद के चलते न्यायालय में उनका मुकदमा विचाराधीन था। रिपोर्ट के मुताबिक, पति रिजवान ने महिला को पानीपत रोड स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसकी मौजूदगी में नदीम ने महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया।
पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी। रिजवान ने हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत हासिल कर ली थी, जबकि नदीम वांछित चल रहा था। 14 दिसंबर को पुलिस ने अदालत के आदेश पर नदीम के घर की कुर्की करते हुए मकान के गेट और जंगला तोड़कर दो पिकअप गाड़ियों में सामान कैराना कोतवाली में जमा कर लिया। पुलिस कार्रवाई के बढ़ते दबाव के चलते नदीम ने कोर्ट में सरेंडर किया।