{"_id":"578290d64f1c1b446c7fc755","slug":"coupling-broken-of-freight-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की कपलिंग टूटी, कई ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की कपलिंग टूटी, कई ट्रेनें प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
कपलिंग टूटने से खड़ी ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से सहारनपुर जा रही सीमेंट से लदी मालगाड़ी की शामली के पास कपलिंग टूट गई। जिसके चलते ट्रेन होम सिग्नल के पास करीब एक घंटे तक खड़ी रही। बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक बंद होने से मेरठ- करनाल मार्ग पर वाहनों का जाम लगने से लोग परेशान रहे।
रविवार शाम चार बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर आकर प्लेट फार्म नंबर एक पर रुकी। पैसेंजर ट्रेन को निकालने के लिए बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक को बंद करा दिया गया था।
इसी दौरान दिल्ली से सहारनपुर जा रही सीमेंट से लदी मालगाड़ी बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक से 700 मीटर की दूरी पर स्थित होम सिग्नल पर खड़ी हुई। पैसेंजर ट्रेन को निकालने के लिए सीमेंट से लोड मालगाड़ी को पांच नंबर रेलवे लाइन से गुजारने का सिग्नल दिया गया। जैसे ही मालगाड़ी शामली रेलवे स्टेशन की ओर चलने लगी तो झटका लगने से उसकी कपलिंग टूट गई।
विज्ञापन
मालगाड़ी के चालक की सूचना पर शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा, यातायात निरीक्षक पवन कुमार और तकनीकी विभाग के कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने मालगाड़ी में रखे कपलिंग को जुड़वाकर उसे सहारनपुर के लिए रवाना कराया। इसके बाद स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। उधर, दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को कांधला स्टेशन पर रोकना पड़ा।