फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Couple selling herbs found unconscious

सड़क किनारे जड़ी-बूटी बेचने वाले पति-पत्नी मिले बेहोश

Wed, 03 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Couple selling herbs found unconscious
कैराना। सड़क किनारे टेंट लगाकर जड़ी-बूटी बेचने वाले दंपती शराब पीकर तथा नशे की पुड़िया खाकर आपस में भिड़ गया। बाद में दोनों बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों से जानकारी पाकर 108 एंबुलेंस ने उन्हें सीएचसी भर्ती कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला रेतावाला निवासी 48 वर्षीय राजू अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ कोतवाली के समीप पिंक शौचालय के आगे टेंट लगाकर जड़ी-बूटी बेचता है। दोनों बुधवार दोपहर करीब एक बजे बेहोशी की हालत में पड़े मिले। लक्ष्मी के माथे से खून बह रहा था और राजू के मुंह से झाग निकल रहे थे। आसपास के लोगों से जानकारी पाकर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी ले गई। सीएचसी में डॉक्टरों को लगा कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया है। राजू का बेटा सोनीपत टेंपो चलाता है। वह जानकारी पाकर यहां पहुंचा। उसने बताया कि माता पिता-शराब पीने के आदी हैं। सीएचसी के डॉ. विकास वर्णवाल ने बताया कि दोनों ने शराब का अधिक सेवन कर रखा था। अब दोनों की हालत में सुधार हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed