{"_id":"61f6dd6b0dc6e51f61174b99","slug":"couple-attacked-in-enmity-condition-critical-shamli-news-mrt575224441","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में दंपती पर हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में दंपती पर हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में दंपती पर हमला, हालत गंभीर
शामली, कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने हमला करके दंपती को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उनकी हालत गंभीर देखते उनको हायर सेंटर रेफर किया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम निवासी अमित की पत्नी कविता पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। परिवार के लोगों के अनुसार रविवार दोपहर अमित अपनी पत्नी का उपचार कराने के लिए समीप के गांव गंगेरू में एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर गया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उसी समय गंगेरू निवासी एक व्यक्ति अपने कई अन्य साथियों को लेकर चिकित्सालय पहुंच गया और वहां पर दंपती के साथ अभद्रता व पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि जब अमित ने विरोध किया तो आरोपियों ने लोहे की रॉड से अमित के सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला ने शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए बुलाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सक ने उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। परिजनों के अनुसार जहां पर अमित की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वारदात को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।