{"_id":"5e7a36488ebc3e78c27f95fb","slug":"counseling-of-returned-people-from-abroad-shamli-news-mrt47517013","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से लौटे लोगों की काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से लौटे लोगों की काउंसिलिंग
विज्ञापन
विदेश से लौटे लोगों की काउंसिलिंग
कैराना। स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में विदेश यात्रा कर लौटे पांच लोगों की जानकारी मिलने पर उनकी काउंसिलिंग की। जांच में पांचों के अंदर कोरोना के लक्षण नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की लौट गई।
चिकित्साधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने टीम के साथ कस्बे के एक मोहल्ले में दुबई से आए दो युवकों के साथ काउंसिलिंग की। दोनों में कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिलने पर टीम लौट गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम दूसरे मोहल्ले में महिला के घर पहुंची। महिला करीब 10 दिन पहले सऊदी अरब में उमरा करके लौटी है। मोहल्ले वालों ने टीम को बताया कि महिला को बुखार आया था और वह घर से बाहर नहीं निकलती। महिला पति के साथ कांधला क्षेत्र के एक गांव में गई है। अन्य दो युवकों के दूसरे प्रदेश में रहने की जानकारी मिलने पर टीम लौट गई। डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें पांच लोगों के विदेश से आने की सूचना मिली थी। इनमें एक युवक दुबई से एक्सपोर्ट इंपोर्ट का काम करता है और वह 20 मार्च को दुबई से आया था। जबकि दुसरा युवक 14 मार्च को दुबई गया था और 17 मार्च को आ गया था। दोनों में ही कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। एक महिला सऊदी अरब से आई थी, वह अपने पति के साथ कांधला क्षेत्र के गांव में गई है, उसके बारे में कांधला स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दे दी गई है।