फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Council and secondary students will show their sports talent on a single platform

Shamli News: एक ही मंच पर खेल प्रतिभा दिखाएंगे परिषदीय-माध्यमिक के विद्यार्थी

Fri, 02 Aug 2024 04:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Council and secondary students will show their sports talent on a single platform
शामली। जिले में संचालित हो रहे खेलों में परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रतिभा एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। छात्र-छात्राओं को संयुक्त रूप से खेलों का अभ्यास कराया जाएगा। इसको लेकर स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। छात्रों का संपूर्ण ब्योरा भी वेब पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्तर पर होने वाले खेलकूद के कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। अब तक दोनों विभागों में खेलकूद की प्रतियोगिताएं अलग-अलग कराई जाती थीं। हाल ही में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने एक आदेश जारी किया है। आदेश के तहत खेलकूद में माहिर प्रत्येक विद्यालय के छात्र-छात्राओं का चयन कर पोर्टल पर इनके नाम अपलोड किए जाएंगे। इस डाटा में विद्यार्थियों की कक्षा, उनके प्रशिक्षक, खेलकूद के उपकरण व खेल सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

-डाटा वेबसाइट पर करना होगा अपलोड
जिले के बेसिक व माध्यमिक स्कूलों व उनके विद्यार्थियों के लिए स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय व खेलों में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का पंजीयन ऑनलाइन कराना अनिवार्य होगा। बताया कि लिंक लक्ष्य पोर्टल एसएसपीयूटी डाट इन पर दिया गया है। खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन तय समय पर होगा। पूर्व में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed