फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corporation buses are not available for neighboring states and districts in the evening.

Shamli News: शाम होते ही पड़ोसी राज्यों और जिलों के लिए नहीं मिलती निगम की बसें

Sun, 02 Jun 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 02 Jun 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Corporation buses are not available for neighboring states and districts in the evening.
शामली। जिला मुख्यालय से पड़ोसी राज्यों व दूसरे जिलों के लिए शाम होते ही हरियाणा व यूपी रोडवेज की बसें नहीं मिलती, जिससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पडता है। सवारियों को टेंपो अथवा अन्य दूसरे साधनों से महंगा किराया देकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय शामली से सहारनपुर, करनाल, पानीपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, लोनी के लिए निगम की बसें शाम होेने के बाद नहीं मिल पाती। लोनी जाने वाली मिनी बस शाम छह बजे के बाद बड़ौत जाकर रुक जाती है। निगम की इक्का दुक्का बस लोनी तक पहुंच पाती है। सहारनपुर- मुजफ्फरनगर की बसों के लिए सवारियां गुरुद्वारा, पानीपत के लिए विजय चौक, करनाल के लिए करनाल चौक, बड़ौत, बागपत के लिए अजंता चौक पर देर शाम में इंतजार ही करती रह जाती है।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज और निजी बस न होने से सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सवारियों को टेपो, टैक्सी से दोगुना किराया देकर अपने गंतव्य पर जाना पड़ता है। देर रात में शामली से करनाल पानीपत और मेरठ के लिए 150 रुपये तक किराया वसूलते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनी-शामली मिनी बस यूनियन के अध्यक्ष सुरेश राणा ने बताया कि छह बजे के बाद लोनी जाने वाली मिनी बसें ज्यादातर बड़ौत जाकर रुक जाती है। बडौत से लोनी के लिए कम सवारियां मिलने से मिनी बसें बड़ौत से आगे नहीं चलती है। इससे उनकी आय नहीं निकल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed