फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corona victim's wife and child shift to quarantine

कोरोना पीड़ित की पत्नी और बच्चा क्वारंटीन में शिफ्ट

Sun, 29 Mar 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Corona victim's wife and child shift to quarantine
शामली। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कैराना के कोरोना पीड़ित युवक की पत्नी और बच्चे को क्वारंटीन में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले कस्बा कैराना निवासी युवक की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। यह युवक दुबई से 15 मार्च को अपने घर लौटा था। युवक के साथ ही उसकी पत्नी और एक साल के बच्चे को एहतियात के तौर पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। दो दिन पहले युवक की पत्नी और बच्चे की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। शुक्रवार को युवक की पत्नी और बच्चे को आइसोलेशन वार्ड से क्वारंटीन में भेज दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि महिला व उसके बच्चा स्वस्थ है। एहतियात के तौर पर क्वारंटीन वार्ड में भेजा गया है। उधर, जिले में पहुंचे विदेश यात्रियों की निगरानी के लिए 15 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed