{"_id":"6086f78d8ebc3e2468655aed","slug":"corona-spreading-96-found-infected-shamli-news-mrt5361211145","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैल रहा कोरोना, 96 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैल रहा कोरोना, 96 मिले संक्रमित
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। सोमवार को 96 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। कोविड अस्पताल ले जाते समय 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। कोरोना के 231 मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 1290 हो गई है।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिला मुजफ्फरनगर के गांव भौरा कलां निवासी 38 वर्षीय सतेंद्र को दो दिन से बुखार और करीब एक माह से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। सोमवार को सीएचसी शामली पर एंटीजन जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। परिजन युवक को कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि परिजन शव को सीएचसी पर ले गए, जहां पर शव को ट्रिपल लेयर बैग में पैक कर परिजन को पीपीई किट व अन्य जरूरी सामग्री के साथ शव वाहन से अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। इसकी सूचना जनपद मुजफ्फनगर के कोविड-19 कंट्रोल रूम को दे दी गई है।
उधर, इसके अलावा शामली शहर के मोहल्ला बूढ़ाबाबू, कमला कालोनी, टीचर कालोनी, काका नगर, नौकुआं रोड, पंसारियान, रेलपार, शांति नगर, गगन विहार, रेशमी कटहरा, सीबी गुप्ता कालोनी व रामशाला में करीब 42 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कस्बा कैराना में तीन, सिंभालका में एक, लिलौन में एक, कसेरवा खुर्द में एक, सिलावर में एक, बाबरी में दो, कंडेला में एक, लिसाढ़ में एक, मालेंडी में एक, रंगाना में एक, बुटराड़ी में एक, बलवा में एक, कुड़ाना में एक, इस्सोपुर टील में एक, दुर्गनपुर में एक, मंडावर में एक, टिटौली में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के 96 नए केस मिले हैं। 231 लोग ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केसों की संख्या 1290 हो गई है।