फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corona's Fear: Textile Business Flags, Customers Tote

कोरोना का डर- कपड़ा कारोबार हुआ मंदा, ग्राहकों का टोटा

Wed, 18 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corona's Fear: Textile Business Flags, Customers Tote
शामली में खाली पडी कपडे की दुकान - फोटो : SHAMLI
कोरोना का डर : कपड़ा कारोबार हुआ मंदा, ग्राहकों का टोटा
विज्ञापन

शामली। कोराना वायरस के डर का असर कपड़ा कारोबार पर भी पड़ रहा है। दुकानों पर आधे से भी कम ग्राहक आ रहे है, जिसके चलते शोरूम या दुकान का खर्च निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
पिछले करीब 15 दिन से कोराना वायरस की चर्चा हर व्यक्ति की जुबान पर है। हालांकि जिले में अभी तक कोई भी केस कोरोना वायरस के संक्रमण का नहीं मिला है। बचाव के लिए शासन ने स्कूल, कालेज, जिम, सिनेमा आदि बंद करने के आदेश दिए हैं। इसका असर कारोबार पर पड़ रहा है। बुधवार को कपड़ा, साड़ी शोरूम और रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों का जायजा लिया तो ग्राहकों की कमी बताई गई।
विज्ञापन

हनुमान रोड पर शोरूम संचालक नफीस अहमद ने बताया कि कोरोना वायरस का डर होने के साथ ही लोग जागरूक हैं। लोग घरों से कम निकल रहे हैं। पहले रोजाना 100 से 125 ग्राहक आते थे, मगर अब 30-40 ही आ रहे है। कपड़े का कारोबार प्रभावित हो रहा है। शोरूम का खर्च निकालना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला पटरी पर रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी रवि संगल ने बताया कि ग्राहक बहुत कम आ रहे हैं, अगर जल्द ही स्थिति ठीक नहीं हुई तो व्यापार खत्म होने के कगार पर पहुंच जाएगा। वीवी इंटर कालेज रोड पर रेडीमेड गारमेंट व्यापारी अभिषेक गोयल ने कहा कि कोराना वायरस से बचाव करना जरूरी है ताकि संक्रमण न फैले, लेकिन कारोबार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। एक सप्ताह से कारोबार आधे से भी कम हो गया है।

शामली में खाली पडी कपडे की दुकान

शामली में खाली पडी कपडे की दुकान- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed