फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corona positive old woman died in Meerut Medical

कोरोना पाजिटिव वृद्धा की मेरठ मेडिकल में मौत

Fri, 19 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corona positive old woman died in Meerut Medical
शामली/कैराना। मेरठ मेडिकल में कस्बा कैराना निवासी कोरोना पॉजिटिव वृद्ध महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जनपद में कोरोना पॉजिटिव की तीसरी मौत है। इससे पहले एक महिला और किशोर की मौत हो चुकी है। इन तीनों के कोरोना के सैंपल गैर जनपद में लिए गए थे।
विज्ञापन

कस्बा कैराना के मोहल्ला आलकला गुली निवासी 70 वर्षीय वृद्धा को एक सप्ताह पूर्व बुखार, नजला, खांसी व सांस की समस्या होने पर परिजनों ने उसे पानीपत के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। पानीपत में तीन दिन के बाद डाक्टरो ने वृद्धा को कोरोना सैंपल लेकर उसे कैराना घर भेज दिया था। दो दिन तक वृद्धा कैराना अपने घर पर ही रही थी। बृहस्पतिवार सुबह वृद्धा को सांस लेने में परेशानी होने पर परिजन उसे 108 एम्बुलेंस से कैराना सरकारी अस्पताल ले गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान पानीपत से वृद्धा के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वृद्धा को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया था। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कैराना निवासी वृद्धा की मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। डीएम ने बताया कि कोविड के प्रोटोकोल के साथ शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले 16 जून को बाबरी क्षेत्र के एक गांव निवासी कोरोना पॉजिटिव 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गई थी। किशोर के हाथ में फ्रेक्चर होने पर पहले उसका शामली फिर मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में उपचार चला था। हालत बिगड़ने पर 14 जून को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका कोरोना का सैंपल लिया गया था। 16 जून को मेरठ से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। पीजीआई ले जाते समय किशोर की रास्ते में मौत हो गई थी। 15 जून को थानाभवन निवासी कोरोना पॉजिटिव महिला की भी मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हुई थी। इस महिला की मुजफ्फरनगर में तीन जून को डिलीवरी हुई थी। इसके बाद 11 जून को बुखार होने पर उसका सैंपल मुजफ्फरनगर में लिया गया था। इसके बाद उसे मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed