फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   corona news

ये लापरवाही पड़ सकती है भारी

Mon, 17 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
corona news
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू चल रहा है, लेकिन जिस तरह से दैनिक उपयोग की दुकानें खुलते ही बाजारों में भीड़ उमड़ती है। उससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों की यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। उधर, सड़कों पर भी अन्य दिनों के मुकाबले निजी वाहनों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर कोरोना कर्फ्यू में दैनिक उपयोग की दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खोले जाने की छूट दी गई है। दुकान खुलने के साथ ही शहर और देेहात से आने वाले लोगों की भीड़ बाजार में लग जाती है। सबसे ज्यादा भीड़ नाला पटरी सब्जी मंडी, गांधी चौक, बड़ा बाजार व कबाड़ी बाजार में रहती है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ के चलते लोग एक दूसरे से सटे हुए खड़े रहते हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का जरा भी ख्याल नहीं रखा गया है। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए संभलने की जरूरत है, वरना यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

उधर, सड़कों पर भी अन्य दिनों के मुकाबले निजी वाहनों की संख्या ज्यादा रही। लोग इधर से उधर दुपहिया और चार पहिया वाहनों पर जाते रहे। दोपहर में पुलिस ने दुकानें बंद कराई। इसके बाद सड़कों पर बेवजह जाने वाले वाहनों को रोककर चालान किए। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। भीड़ में जाने से बचे। जरूरी होने पर घर से बाहर फेस मास्क पहनकर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed