{"_id":"6005d21e8ebc3e2c5359dddf","slug":"corona-influenced-economy-and-politics-shamli-news-mrt521190034","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थतंत्र और राजनीति को कोरोना ने किया प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्थतंत्र और राजनीति को कोरोना ने किया प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित गोष्ठी में वैश्विक कोरोना महामारी के प्रभाव को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न देशों की राजनीति और अर्थ तंत्र को कोरोना महामारी ने भारी नुकसान पहुंचाया है।
सोमवार को कॉलेज सभागार में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि वीवी डिग्री कॉलेज शामली के डॉ. भूपेंद्र सिंह कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी से पूरे विश्व की राजनीति में उथल-पुथल हुई है। इसका असर हाल में ही अमेरिका में हुए चुनाव में भी नजर आया। अमेरिका के चुनाव में कोरोना महामारी मुख्य मुद्दा रहा। पूरे विश्व का अर्थ तंत्र भी कोरोना महामारी में प्रभावित हुआ है। आर्थिक मंदी की मार संपूर्ण विश्व में पड़ी है।
कॉलेज निदेशक डॉ अरविंद गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी से पहले विश्व के कई देश आर्थिक रूप से मजबूत थे लेकिन महामारी के कारण विकसित देशों का अर्थ तंत्र भी डगमगा गया। प्राचार्य डॉ सुनील कुमार त्यागी ने कहा कि वैश्विक कोरोना संक्रमण संपूर्ण मानव जगत के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हुआ है। विकसित व विकासशील देशों पर पूरी तरह से आर्थिक मंदी का साया छाया है। प्रोफेसर विधि शरण, डॉ. बबीता गोयल, ब्रह्मानंद शर्मा, राहुल ठाकुर, आरती सैनी आदि का सहयोग रहा।