फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corona infection overshadowed by unlock

अनलॉक में भारी पड़ रहा कोरोना का संक्रमण

Sat, 11 Jul 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Corona infection overshadowed by unlock
शामली बुढ़ाना रोड स्थित हॉटस्पॉट सेंटर - फोटो : SHAMLI
शामली। कोरोना काल में जरा सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव के आंकड़ों पर गौर करें तो लॉकडाउन के मुकाबले अनलॉक में तीन गुना से भी अधिक केस मिले हैं। कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने के कारण प्रशासन भी चिंतित है, हालांकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना पॉजिटिव का पहला केस 24 मार्च को आया था। दुबई से घर लौटे कैराना निवासी युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसी दिन जनपद में लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। इसके अगले दिन 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन लागू हुआ था। इसके बाद जनपद में कोरोना पॉजिटिव केस आने का सिलसिला शुरू हो गया। लॉकडाउन के पहले चरण में 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें अधिकतर जमाती शामिल रहे। लॉकडाउन के दूसरे चरण में एक, तीसरे में छह और चौथे चरण में 13 लोग संक्रमित पाए गए। जमातियों के बाद शहर की सब्जी मंडी से कोरोना संक्रमित केस मिले। इसके बाद प्रवासी श्रमिकों और कामगारों की चेन शुरू हुई।
विज्ञापन

एक जून से शुरू हुए अनलॉक-वन में रैंडम सैंपल का सिलसिला शुरू हुआ तो कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या भी तेजी से बढ़ी। एक माह में करीब 100 केस कोरोना पॉजिटिव के मिले। अनलॉक-दो में भी कोरोना संक्रमण नहीं थम रहा है। इस महीने अब तक 31 केस कोरोना पॉजिटिव के मिल चुके हैं। इस तरह से जनपद में अब तक कुल 168 केस कोरोना पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं, जिनमें 146 केस ठीक हुए हैं। इन आंकड़ों को देखकर लगता है कि लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पूरी तरह सावधानी नहीं बरत रहे हैं। बाजार में अनावश्यक भीड़भाड़, सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह पालन न करना और फेस मास्क न लगाना इसके प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई के बाद भी नहीं संभल रहे लोग
शामली। पहले लॉकडाउन और अब अनलॉक में नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी लोग नहीं संभल रहे हैं। मास्क न लगाने वालों के चालान कर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को एसपी विनीत जायवाल ने बताया कि जनपद में मास्क न लगाने वाले 128 लोगों के चालान कर 12950 रुपये जुर्माना वसूल किया है। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी लेकर चलने वालों 128 लोगों के चालान कर 5750 रुपये जुर्माना वसूला। इनके अतिरिक्त अनलॉक-2 के नियमों का पालन न करने वाले 118 वाहनों के चालान कर 63800 रुपये समन शुल्क लगाया गया है।
महिला सहित छह लोगों की कोरोना से हुई मौत
शामली। कोरोना संक्रमण कॉल में जनपद के रहने वाले छह लोगों की मौत कोरोना से हुई है। सभी मौत अनलॉक-1 में पिछले महीने जुलाई माह में हुई है। पहली मौत कस्बा थानाभवन निवासी महिला की 13 जुलाई को हुई थी। उसका सैंपल मुजफ्फरनगर में लिया गया था। उसे मेरठ मेडिकल रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। इसके दो दिन बाद बाबरी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर की मेरठ मेडिकल से चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। उसका सैंपल मेरठ में हुआ था। इसके बाद कैराना निवासी महिला की मौत मेरठ मेडिकल में हुई तो शामली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की मौत दिल्ली में उपचार के दौरान हुई। इनके अलावा शामली निवासी दो लोगों की मौत मेरठ मेडिकल में हुई। इनके सैंपल भी मेरठ मेडिकल में ही लिए गए थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना से मरने वाले सभी लोगों के सैंपल जनपद में नहीं हुए और न ही उनका यहां उपचार हुआ है। सभी की मौत बाहर गैर जनपद में हुई है।

जनपद में कोरोना की स्थिति
लॉकडाउन चरण - संक्रमित
लॉकडाउन-1 -17
लॉकडाउन-2- 01
लॉकडाउन-3 - 06
लॉकडाउन-4 - 13
अनलॉक -1 - 100
अनलॉक-2 - 31 अब तक
--
कोट
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। पांच जुलाई से डोर टू डोर कोविड-19 सर्विलांस अभियान चल रहा है, जो 15 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान के तहत 484 टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर लोगों की जांच और जागरूक कर रही है। - डॉ. संजय भटनागर, सीएमओ।

शामली जवाहर गंज मंडी स्थित हॉटस्पॉट सेंटर

शामली जवाहर गंज मंडी स्थित हॉटस्पॉट सेंटर- फोटो : SHAMLI

शामली हॉटस्पॉट सेंटर पर तैनात पुलिसकर्मी

शामली हॉटस्पॉट सेंटर पर तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed