फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corona epidemic killed on the procession of yore

काल का जुलूस पर कोरोना महामारी की मार

Sun, 11 Oct 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Corona epidemic killed on the procession of yore
कैराना में हर साल निकाला जाने वाला काल-फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
काल का जुलूस पर कोरोना महामारी की मार
विज्ञापन

शामली, कैराना। पिछले करीब 50 सालों से कर्ण की नगरी कैराना में रामलीला मंचन के दौरान रामलीला का एक किरदार काल का जुलूस निकाला जाता रहा है। इसमें हिंदू व मुसलमान दोनों वर्गों के लोग बढ़चढ़ का हिस्सा लेते आए हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते काल का जुलूस नहीं निकाला गया।
कैराना में पिछले करीब 50 सालों से श्रीरामलीला का मंचन किया जाता रहा है। रामलीला मंचन में एक किरदार काल का होता है। मौत रूपी काल लंका में तबाही मचाता है तो लंकापति रावण कहता है कि काल मेरे पैरों तले है। रावण युद्ध करके काल को बंदी बना लेता है। रामलीला मंचन में शरीर पर काला रंग पोत कर व हाथ में तलवार लेकर काल का रूप धारण कर कस्बे में युवकों को दौड़ा दौड़ा कर घूमाता था। शाम के समय चौक बाजार में रावण काल से युद्ध करके उसे बंदी बना लेता था। काल के जुलूस में हिंदुओं के साथ ही मुस्लिम समुदाय के युवक बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते रामलीला का मंचन नहीं होने के कारण शनिवार को काल जुलूस भी नही निकाला गया। रामलीला कमेटी के सदस्य व रावण का किरदार निभाने वाले शगुन मित्तल ने बताया कि इस बार कोरोना के कारण रामलीला व काल जुलूस नहीं निकाला जाएगा।
विज्ञापन

जोड़िया कुुआं निवासी छात्र उज्ज्वल रूहेला ने बताया कि हर साल काल जुलूस का पहले से ही इंतजार शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार कोरोना के कारण काल जुलूस नहीं निकलने के कारण अच्छा नहीं लग रहा है। जामा मस्जिद निवासी कपड़ा व्यापारी रईस अहमद ने बताया कि हर साल काल जुलूस के दिन वह अपनी दुकान बंद रख कर आनंद लेता था। इस बार कोरोना काल को ही खा गया।-बेगमपुरा बाजार निवासी दीपक गुप्ता ने बताया कि काल जुलूस में बहुत मजा आता था। हिंदू-मुस्लिम दोनों वर्ग के युवक एकत्र होकर जुलूस का आनंद लेते थे, लेकिन इस बार काल नहीं निकाला गया। मोहल्ला गुंबद निवासी अंकित जिंदल ने बताया कि हर साल काल जुलूस के दिन सुबह ही दुकान बंद करके काल के पीछे पीछे भागते थे। इस बार निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed